-
Advertisement
हिमाचलः ऊना के डेरा बाबा श्रीचंद में स्थापित हुआ सबसे ऊंचा निशान साहिब
Last Updated on May 28, 2022 by Vishal Rana
जिला ऊना के हरोली उपमंडल के तहत पूबोवाल स्थित डेरा बाबा श्रीचंद महाराज में विश्व के सबसे ऊंचे निशान साहिब की फेहरिस्त में शामिल एक अन्य निशान साहिब स्थापित किया गया है। डेरा बाबा श्री चंद हिमाचल ही नहीं बल्कि पंजाब के भी हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। डेरा प्रमुख बाबा संतोष दास बिट्टू की अगुवाई में इस निशान साहिब को यहां पर स्थापित किया गया है। जिसकी ऊंचाई 135 फीट रखी गई है। एक तरफ जहां यह निशान साहिब विश्व के ऊंचे निशान साहिब की लिस्ट में दर्ज किया गया है। वहीं हिमाचल का यह सबसे ऊंचा निशान साहिब जी आंका गया है। विश्व मानचित्र पर स्थापित किए गए निशान साहिब के टॉप 5 में इसकी गिनती की जा रही है।
यह भी पढ़ें- हिमाचलः आनी में आग ने मचाया तांडव, तीन मकानों के बीस कमरे जलकर राख
डेरा प्रमुख बाबा संतोष दास बिट्टू ने बताया कि इस प्राचीन धार्मिक स्थल के साथ हजारों लोग आस्था के वशीभूत जुड़े हुए हैं। डेरा की साध संगत और प्रबंधन के संयुक्त तत्वाधान में करीब 135 फीट ऊंचा निशान साहिब यहां पर स्थापित किया गया है। डेरा प्रबंधन द्वारा ही इस निशान साहिब का रखरखाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह निशान साहिब हाइड्रोलिक है जिसके चलते इसे उतारना और चढ़ाना सरलता से संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे ऊंचे 5 निशान साहिब में दर्ज किए गए इस निशान साहिब को हाईटेक तकनीक के तहत स्थापित किया गया है।