-
Advertisement
Himachal Big Loss | Jahalma Bridge Collapsed | Tourists Stranded |
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बिना बारिश भूस्खलन से जाहलमा पुल टूट गया है और इस वजह से उदयपुर का केलांग और मनाली से संपर्क कटा है। मार्ग बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों के साथ पर्यटक भी फंस गए हैं। इससे घाटी की 14 पंचायतों के साथ पांगी घाटी का संपर्क केलांग और मनाली से पूरी तरह से कट गया है। घटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लाहौल स्पीति की विधायक पहुंचे गए हैं। बीआरओ के अधिकारी मौके पर पहुंचकर वैकल्पिक मार्ग निकालने की व्यवस्था की जा रही है। लाहौल घाटी के उदयपुर के जालहमा में लगातार पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। यहां पर तीन दिन से रुक.रुक कर चट्टानें गिर रही थी। भूस्खलन के वीडियो भी सामने आए हैं। इस वजह से इस मार्ग पर प्रशासन ने मंगलवार को सुबह सात से शाम सात बजे तक ही आवाजाही का फरमान सुनाया था, लेकिन अब पूरी पहाड़ी ही दरकने की वजह से यह मार्ग पूरी तरह से ठप हो गया है।

