-
Advertisement
जयराम कैबिनेट की बैठक शुरू, राजीव सैजल-राकेश पठानिया नहीं पहुंचे, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
शिमला। जयराम सरकार की कैबिनेट मीटिंग राज्य सचिवालय में शुरू हो चुकी है। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur ) की अध्यक्षता में हिमाचल कैबिनेट की बैठक जारी है। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि बैठक में दो मंत्री आज उपस्थित नहीं हैं। जी हां, बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल अनुपस्थित हैं, बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली गए हुए हैं। इसके अलावा वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया भी बैठक में नदारद हैं।
यह भी पढ़ें: Himachal : जयराम कैबिनेट बैठक 23 फरवरी को होगी, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
बता दें कि इस कैबिनेट बैठक (Himachal cabinet) में बजट सत्र में पेश होने वाले बिलों पर अंतिम मोहर लगाई जा सकती है। बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर भी चर्चा की जाएगी। वहीं, आगामी नगर निगम चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर करवाने के लिए मुद्दे पर चर्चा की जा सकती है। नगर निगम चुनाव में पार्टी चिह्न करवाने के लिए मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद एक्ट को मंजूरी के लिए विधानसभा के बजट सत्र में पेश किया जाएगा। कैबिनेट बैठक में हिमाचल में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

