-
Advertisement
Himachal के CM Sukhu जब बन गए बिछड़े बच्चे के लिए फरिश्ता, चुप कराया, मां-बाप से मिलवाया-Video
CM Sukhvinder Singh Sukhu : हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu) का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वह मां.बाप से बिछड़े एक टूरिस्ट कपल (Tourist Couple) के बच्चे को पेरेंट्स से मिलवाने का प्रयास कर रहे हैं। जब तक बच्चे के मां-बाप उसके पास नहीं पहुंच जाते तब तक सीएम सुक्खू उस बच्चे के साथ.साथ ही रहते हैं। ये वाक्या शुक्रवार शाम उस वक्त पेश आया जब सीएम सुक्खू माॅल रोड (Mall Road Shimla) पर सैर को निकले थे।
बच्चों के प्रति बेहद संजीदा रहते हैं सुक्खू
सीएम सुक्खू ने इसी दौरान उन्होंने एक बच्चे (Child) को रोते हुए देखा तो वह रुक गए और उस बच्चे का हाथ थाम कर उसे मां-बाप से मिलवाने का ना केवल दिलासा दिलाया बल्कि उसे (Chocolate) चॉकलेट भी खिलाई। हिमाचल के सीएम सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह कभी किसी से छिपा नहीं है। वह बच्चों के प्रति बेहद संजीदा रहते हैं।
-राहुल कुमार

