-
Advertisement
हिमाचल के सीएम सुक्खू कोरोना पॉजिटिवः शीतकालीन सत्र स्थगित, अभिनंदन कार्यक्रम कैंसिल
पंकज शर्मा/ नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) हो गए हैं। वह अगले तीन दिन तक क्वारंटाइन रहेंगे। सुक्खू इस दौरान दिल्ली स्थित हिमाचल सदन (Himachal Sadan in Delhi) में ही रहेंगे। सुक्खू के कोरोना पॉजिटिव के कारण 22 दिसंबर से होने वाले शीतकालीन सत्र को स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही महत्वपूर्ण बैठको को भी फिलहाल कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया।
सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का आज नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट का कार्यक्रम था,लेकिन उससे पहले हुए कोरोना टेस्ट में वह पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसे स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीएम में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं और एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को क्वारंटाइनन कर लिया है। उनके सभी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। जिसके कारण 22 दिसंबर से होने वाले शीतकालीन सत्र व महत्वपूर्ण बैठकों को स्थगित दिया गया है।
नरेश चौहान ने कहा कि कहा कि 21 दिसंबर को धर्मशाला में आभार रैली में भी सीएम भाग नही लेंगे। उन्होंने कहा कि 22 से 24 दिसंबर को निर्धारित विधानसभा सत्र स्थगित है। अब नए शैड्यूल के अनुसार सत्र का आयोजन होगा।अभी सीएम दिल्ली में क्वारंटाइन रहेंगे, उसके बाद उनकी निर्धारित समय के बाद स्वास्थ्य जांच होगी।
उन्होंने कहा कि प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार की शपथ आज शाम 5:30 बजे निर्धारित समय पर ही होगी।
सीएम सुक्खू कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने राजस्थान से लौटकर परिवार सहित दिल्ली में ही रुके हुए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

