- Advertisement -
हमीरपुर। हिमाचल में 8 दिसंबर को मतगणना (Vote Counting) का रिजल्ट (Result) घोषित होगा। ऐसे में अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार (Congress Govt) बनी तो सीएम कौन होगा, यह सवाल हर किसी के जहन में उठ रहा है। इस सवाल का जवाब तो नहीं लेकिन कुछ हद तक लोगों की शंकाओं को कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन से प्रत्याशी सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu ) ने कुछ हद तक विराम जरूर लगाया है। शनिवार को उन्होंने बड़ी बात कही है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी में सीएम विधायकों से ही बनेगा। वहीं सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने सीएम पद के लिए प्रतिभा सिंह की दावेदारी पर भी एक तरह से सवाल उठाए हैं। सुक्खू ने शनिवार को कहा कि सीएम विधायकों में से चुना जाएगा। यह बात होली लॉज समर्थकों के गले नहीं उतर रही है, क्योंकि कांग्रेस का एक धड़ा प्रतिभा सिंह को सीएम के तौर पर आगे कर रहा है। सुक्खू के ताजा बयान ने प्रतिभा की दावेदारी पर प्रश्न चिह्न लगाए हैं। इससे आने वाले दिनों में होली लॉज और सुक्खू के बीच कडवाहट पैदा हो सकती है। वहीं सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और उसके बाद विधायकों से ही सीएम का चुनाव होगा। अंतिम फैंसला पार्टी हाईकमान करेगा।
सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता ने 12 नवंबर को जनादेश दे दिया है। अब 8 दिसंबर को उसका रिजल्ट सामने आएगा। प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि सीएम पद (CM Post) की दावेदारी चाहे कोई भी कर लेए लेकिन जो विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र से जीतकर आएगा और उसके बाद बहुमत पेश करेगा, वहीं सीएम पद के लिए प्रबल दावेदार होगा। सबसे अंत में पार्टी हाईकमान का फैसला ही सर्वोपरि होगा। वहीं कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) के राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को शपथ समारोह के लिए दिए निमंत्रण पर सुक्खू ने कहा कि यह मात्र एक अफवाह है। पहले सरकार बनाई जाती है उसके बाद ये बातें की जाती हैं।
- Advertisement -