-
Advertisement
बीजेपी में सिर्फ मोदी और शाह की चलती है, नड्डा की नहीं: कांग्रेस का पलटवार
अशोक राणा/हमीरपुर। बीजेपी नेताओं की लगातार बयानबाजी के बाद कांग्रेस के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता (Himachal Congress main Spokesperson) प्रेम कौशल ने सोमवार को विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) को पार्टी का नाकारा मुखिया बताते हुए कहा कि बीजेपी में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दो ही नेता हैं। नड्डा को संयम में रहकर बात करनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि जेपी नड्डा को तथ्यहीन बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। नड्डा BJP के नकारे हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे अपनी मर्जी से निर्णय लेने में असमर्थ हैं।
हिमाचल विरोधी हैं जयराम ठाकुर
उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के विदेश दौरे (Dubai Tour) पर सवाल उठा रहे हैं। इस बिना मतलब की आलोचना से साफ हो रहा है कि जयराम हिमाचल विरोधी (Against Himachal) हैं। हिमाचल के सीएम प्रदेश को स्वावलंबी (Self Reliant) बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने विदेशी निवेशकों को हिमाचल प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है, ताकि हिमाचल प्रदेश के युवाओं को घर पर ही रोजगार मिल सके।
यह भी पढ़े:विधानसभा: शीतकालीन सत्र में रोज गूंजेंगे 95 सवाल, तपोवन में सत्र कल से
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


