-
Advertisement
हिमाचल में अब तक Corona के 67 मामले और 777 ठीक, 7 की मृत्यु
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 67 मामले आए हैं। वहीं, 777 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज अब तक 7 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। कांगड़ा व शिमला में दो-दो, हमीरपुर, मंडी व सोलन में एक-एक ने दम तोड़ा है। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा एक लाख 98 हजार 010 पहुंच गया है। अभी 5,162 एक्टिव केस हैं। अब तक 1 लाख 89 हजार 469 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 3,358 है। हिमाचल में कोरोना रिकवरी रेट (Corona Recovery Rate) 95.68 फीसदी पहुंच गया है। कोरोना डेथ रेट 1.69 प्रतिशत है।
यह भी पढ़ें: HP Corona: आज 505 केस और 957 ठीक, 9 की मृत्यु-5,879 एक्टिव केस
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
सिरमौर (Sirmaur) में 21, सोलन में 13, शिमला में 12, मंडी में 9, कांगड़ा (Kangra) में आठ, कुल्लू में तीन व चंबा में अब तक एक केस है। कांगड़ा के 198, मंडी के 140, शिमला के 104, चंबा के 84, हमीरपुर के 73, सोलन के 49, ऊना के 40, कुल्लू के 37 व किन्नौर और सिरमौर के 26-26 लोग ठीक हुए हैं। कांगड़ा जिला में 1,072, मंडी में 727, शिमला में 607, चंबा में 590, हमीरपुर में 417, ऊना में 387, सोलन में 374, सिरमौर में 337, कुल्लू में 272, बिलासपुर में 169, किन्नौर में 137 व लाहुल स्पीति में 73 एक्टिव केस (Active Case) हैं। कांगड़ा के 999, शिमला के 586, मंडी के 373, सोलन के 305, हमीरपुर के 242, ऊना के 234, सिरमौर के 202, कुल्लू के 153, चंबा (Chamba) के 134, बिलासपुर के 76, किन्नौर के 37 व लाहुल स्पीति के 17 की अब तक जान गई है। हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 3,080 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 1,217 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 1842 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 21 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 65 पेंडिंग सैंपल की भी अभी रिपोर्ट आनी बाकी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

