-
Advertisement
Big Breaking: हिमाचल बिजली बोर्ड पर बड़ा खुलासा, निजी हाथों में दिए जाने की चलती रही है बात
गोहर (मंडी)। ऊर्जा राज्य के नाम से भी पहचाने जाने वाले हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में आर्थिक तौर पर कमजोर तबके (Economically Weaker Sections) के घरों में मुफ्त बिजली के मीटर (Free Electricity Meters) लगाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही ये भी साफ हो गया है कि बिजली बोर्ड निजी हाथों में नहीं जाएगा। ऐसा कुछ ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी (Sukhram Choudhary) कह रहे हैं। वह नाचन विधान सभा क्षेत्र के तहत चौलचौक में विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान बोल रहे थे।
यह भी पढ़ें: बिजली बोर्ड में जूनियर मेट व हेल्पर की भर्ती मामले में #High_Court के आदेश
इसी दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रोशनी योजना को अधिकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करें। योजना के तहत हर गरीब के घर में मुफ्त बिजली का मीटर लगाना सुनिश्चित करें। अधिकारियों व कर्मचारियों के काम की बदौलत विद्युत बोर्ड (Electricity Board) को निजी हाथों बिल्कुल भी नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी ईमानदारी के साथ काम करें, ताकि बोर्ड को घाटे से उभारा जाए।
यह भी पढ़ें: बिजली बोर्ड में जूनियर मेट व हेल्पर की भर्ती मामले में #High_Court के आदेश
चौधरी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में कम वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए अधिकारी कम क्षमता के ट्रांसफार्मर बदल कर अधिक मेगावाट क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने की दिशा में काम करें। सुखराम चौधरी ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फील्ड में रोजाना चल रही तकनीकी खामियों को पूरा करें, ताकि बिजली के कटों से लोगों को निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि बोर्ड में तकनीकी स्टॉफ की कमी को पूरा करने के लिए सरकार जल्दी ही टीमेट व जूनियर टीमेट (Junior-t-mate) की भर्ती करने जा रही हैं। जिससे विद्युत बोर्ड के काम को गति मिलेगी। ऊर्जा मंत्री ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ शिकारी देवी में कम क्षमता वाले 25 मेगावाट के ट्रांसफार्मर को बदलने के आदेश दिए। इसके साथ कमरुनाग तक भी बिजली पहुंचाने के लिए तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए एलटी लाइन के बजाए एचटी लाइन बिछाने के आदेश दिए। इस मौके पर स्थानीय विधायक विनोद कुमार मौजूद रहे।




