-
Advertisement
शराब माफिया के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, भारी मात्रा में जब्ती
शिमला। बिलासपुर जिले के श्री नैना देवी क्षेत्र में आबकारी विभाग (Excise Department Raids) की टीम ने छापा मारकर 1200 लीटर कच्ची लाहन जब्त की है। यह शराब एक अवैध भट्टी में बनाई जा रही थी, जिसे तोड़ दिया गया है।आबकारी आयुक्त से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ऊना के मैहतपुर में नाका लगाकर निरीक्षण के दौरान 24 बोतलें अंग्रेजी शराब एवं 46 बोतलें बीयर (चंडीगढ़ में बिक्री के लिए) जब्त कर जुर्माना वसूला गया है। सिरमौर जिले में भी टीम ने 5 स्थानों में दबिश देकर देसी शराब की 53 बोतलें जब्त की हैं। दोषी व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
ऊना और बद्दी में भी एक्शन
ऊना एवं बद्दी में भी विभागीय अधिकारियों ने शराब की दुकानों का निरीक्षण (Wine Shop Inspection) करने पर नियमों की अवहेलना करने वाले अनुज्ञापियों के परिसर से 74 पेट्टी शराब को कब्जे में लिया गया। प्रवर्तन निदेशालय (दक्षिण क्षेत्र) परवाणू द्वारा भी जोन के विभिन्न स्थानों में शराब की 121 बोतलें जब्त करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसा गया है। जिला शिमला में भी अधिकारियों द्वारा शिमला के रोहड़ू क्षेत्र में 75 लीटर लाहन को मौके पर नष्ट किया गया।

कर चोरी के मामले पकड़े
उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध शराब (Illegal Liquor) और कर चोरी के विरूद्ध अभियान में सफलता मिल रही है। अधिकारियों द्वारा विगत कुछ समय में लगभग 3405 बोतलें कब्जे में लेकर नियमानुसार कारवाई की है। इसके अतिरिक्त कर चोरी के मामलों में भी विभाग ने 5.035 किलो ग्राम सोने के आभूषण एवं 14.236 किलो ग्राम चांदी को पकड़ा है और इन आभूषणों का मूल्य लगभग 2.96 करोड़ रुपए है। इस पर विभाग ने लगभग 18,09,080 का जुर्माना वसूल किया है।
यह भी पढ़े:झाड़ियों में चिट्टे का नशा कर रहे थे युवक, लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

