नगर निगम और नपं चुनाव- कितने मतदाता और कितने पोलिंग बूथ- जानिए

सात अप्रैल को डलेंगे वोट, उसी दिन निकलेगा रिजल्ट

नगर निगम और नपं चुनाव- कितने मतदाता और कितने पोलिंग बूथ- जानिए

- Advertisement -

शिमला। हिमाचल (Himachal) की चार नगर निगम, 6 नगर पंचायत (Nagar Panchayat) और चौपाल, टुटू व धर्मपुर में प्रधान के चुनाव का बिगुल बज चुका है। यहां पर सात अप्रैल को मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद रिजल्ट निकाला जाएगा। नगर निगम और नगर पंचायत के चुनाव ईवीएम से होंगे। यह चुनाव नगर निगम धर्मशाला (Dharamshala), पालमपुर, मंडी (Mandi) व सोलन, नगर पंचायत नेरवा, चिड़गांव, कंडाघाट, आनी, निरमंड व अंब में होंगे। इसके अलावा चौपाल, टुटू व धर्मपुर में प्रधान पद के लिए चुनाव होगा। इसकी अधिसूचना 10 मार्च को जारी हुई थी। चुनाव घोषणा के साथ ही इन क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। चार निगम में एक लाख 40 हजार से ज्यादा मतदाता हैं। नगर पंचायतों में 15 हजार से अधिक और चौपाल, टुटू व धर्मपुर में एक लाख 61 हजार से अधिक मतदाता हैं। चुनाव संपन्न करवाने के लिए करीब 534 मतदान केंद्र (Polling Booth) बनाए गए हैं।


यह भी पढ़ें:फतेहपुर रेस्ट हाउस में जयराम से मिले Rajan Sushant, क्या कुछ हुई बात- जानिए

हिमाचल प्रदेश के 4 नगर निगम (Municipal Corporations) में ये चुनाव होने हैं। इनमें धर्मशाला को छोड़कर (Palampur) पालमपुर, मंडी व सोलन में पहली मर्तबा नगर निगम के चुनाव (Elections) होने जा रहे हैं। राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार धर्मशाला, मंडी, सोलन व पालमपुर नगर निगम और चिडगांव, नेरवा, आनी, निरमंड, कंडाघाट व अंब नगर पंचायत चुनाव के लिए 22, 23 24 मार्च को नामांकन दाखिल किए जाएंगे, 27 मार्च को नाम वापस लिए जाएंगे । 25 को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी । 7 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे और उसी दिन नतीजे भी आएंगे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | latest news | पोलिंग बूथ | शिमला | नपं चुनाव | nagar nigam and Nagar Panchayat Elections | नगर निगम | मतदाता | today | abhiabhi | state news | Shimla | live | Himachal News | HP news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है