-
Advertisement
हिमाचलः भतीजे ने नाबालिग से किया दुराचार, पिता को देख हुआ फरार
Last Updated on December 22, 2021 by admin
ऊना। 17 साल की नाबालिग के साथ उसी के भतीजे (nephew) ने दुराचार कर डाला। महिला थाना ऊना (Mahila Thana Una)में दर्ज शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि मंगलवार सुबह वह घर पर अकेले थी। इसी बीच उसके दूर के रिश्ते में लगता भतीजा आया और घर (Home) का गेट बंद कर दिया। इसके बाद वह उसे जबरदस्ती कमरे में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। कुछ ही देर में पीड़िता के पिता (Father) घर पर आ गए।
यह भी पढ़ें: 8 साल की बच्ची के साथ सहेली के भाई ने किया था दुष्कर्म, मिली उम्रकैद
उसके पिता को देखकर आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। पीड़िता ने पूरी बात अपने पिता को बताई और महिला पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group