-
Advertisement
हिमाचल के श्रद्धालुओं की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो को आई चोटें
Vehicle Of Himachal Devotees Accident in UP: हिमाचल से प्रयागराज महाकुंभ गई एक गाड़ी हादसे( Accident) का शिकार हो गई है। श्रद्धालुओं से भरी ये गाड़ी अयोध्या से वापस हिमाचल ( Himachal)आ रही थी। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बरेली के थाना के तहत हादसे का शिकार हो गई। हादसा फरीदपुर क्षेत्र में पचौमी अड्डे के पास हुआ। यहां पर स्कॉर्पियो (HP-14C-6333) अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट (collided with divider and overturned)गई। हादसे में गाड़ी में सवार सात श्रद्धालुओं में से दो लोगों को चोटें आई हैं।
गाड़ी का स्पीड अधिक थी,चालक का नियंत्रण खो गया
हादसे का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ( Police)ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया । दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल( Hospital) में भर्ती कराया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गाड़ी का स्पीड अधिक थी जिसके चलते चालक का नियंत्रण खो गया और गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पंकज शर्मा

