-
Advertisement
Himachal | Weather | Big Update
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का असर देखने को मिल रहा है। लेकिन इस साल के मानसून को लेकर मौसम विभाग ने एक ऐसी भविष्यवाणी की है, जिसने आम जनता से लेकर किसानों और बागवानों तक की चिंताएं बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, इस वर्ष मानसून का रुख धीमा रह सकता है। यानी पिछले सालों के मुकाबले इस बार मानसून के बादल कम बरसेंगे। बारिश कम होने की इस संभावना ने प्रदेश के किसानों और बागवानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।आखिर इस बार बारिश कम क्यों होगी? इसके पीछे बड़े ग्लोबल पैरामीटर्स ज़िम्मेदार हैं।

