-
Advertisement
Himachal: कल से एक पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, बारिश और बर्फबारी लाएगा साथ
शिमला। हिमाचल (Himachal) में कल से मौसम बिगड़ने की संभावना है। 22 फरवरी की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे मौसम (Weather) खराब होगा। 24 से 26 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ अधिक प्रभावशाली रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार 22 को लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू व मंडी के उंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 23 फरवरी को लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा (Chamba), कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन (Solan) व सिरमौर में कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 24 से 26 फरवरी तक पूरे हिमाचल में मौसम खराब रहेगा। बारिश (Rain), बर्फबारी और आंधी तूफान की संभावना है। 27 को मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी (Snowfall) होने की संभावना जताई गई है। वहीं, 23, 24 और 25 फरवरी को शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा के कुछ क्षेत्रों, सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर व कांगड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आंधी, गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
यह भी पढ़ें: #Himachal में अगले सात दिन कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज-जानने को पढ़ें खबर
हिमाचल में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) में किसी प्रकार का बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक है। ऊना जिला का सबसे अधिक 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस सामान्य से अधिक है। केलांग का न्यूनतम तापमान सबसे कम -1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
यह भी पढ़ें: #Himachal में अगले सात दिन कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज-जानने को पढ़ें खबर
विभिन्न शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 8.5 और अधिकतम 17.0, सुंदरनगर का 7.5 और 24.5, भुंतर का 6.9 और 24.4, कल्पा का 1.6 और 17.6, धर्मशाला का 9.2 और 17.6, ऊना का 8.7 और 26.7, नाहन (Nahan) का 11.4 और 23.5, केलांग का -1.2 और 9.3, पालमपुर का 8.5 और 21.0, सोलन का 6.4 और 23.5, मनाली का 2.1 और 16.6, कांगड़ा (Kangra) का 10.0 और 24.9, मंडी का 7.0 और 24.2, बिलासपुर का 10.0 और 24.5, हमीरपुर (Hamirpur) का 9.8 और 24.2, चंबा का 8.5 और 23.4, डलहौजी का 7.6 और 11.0 व कुफरी का 6.6 और 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…

