-
Advertisement
Himachal में आज से बिगड़ने वाले हैं मौसम के मिजाज, दस जिलों में Yellow Alert जारी
शिमला। हिमाचल (Himachal) के दस जिलों शिमला, कांगड़ा (Kangra), मंडी, कुल्लू, चंबा (कुछ क्षेत्र), सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर व हमीरपुर जिलों के लिए 23 जनवरी यानी आज से मौसम के मिजाज बिगड़ने वाले हैंं। इन दस जिलों लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की अपडेट के अनुसार शनिवार को मैदानी और मध्य पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में आंधी-तूफान (Thunderstorm) और गरज के साथ बिजली गिर सकती है।
यह भी पढ़ें: मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी, कुफरी में प्रदेश का पहला Doppler Weather Radar स्थापित
हिमाचल में आज से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहुल-स्पीति, चंबा व कुल्लू व मंडी के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। 23 जनवरी को पूरे हिमाचल में मौसम खराब रहने का अनुमान है। बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 24 जनवरी को भी मौसम खराब रहने का अनुमान है, वहीं, 25, 26 और 27 जनवरी को मौसम साफ रहेगा।

वहीं, तापमान में गिरावट की बात करें तो शिमला से ज्यादा ठंड इन दिनों दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा के हिसार में पड़ रही है। इसका मुख्य कारण कोहरा है। इससे सुबह के समय तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भी कोहरे के कारण न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे कम तापमान केलंग में -4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि सबसे अधिक तापमान सोलन में 22.5 डिग्री दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: दुनिया के इस ताकतवर देश में सड़क पर ईंधन खत्म होने पर मिलती है सजा…

