-
Advertisement
HimachalPradesh / Milkfed / Transparency / Online Record / CMSukhu
हिमाचल प्रदेश में किसानों से इकट्ठा किए गए दूध की पारदर्शिता और निगरानी को मजबूत करने की दिशा में सुक्खू सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के तहत अब दूध संग्रहण की पूरी प्रक्रिया का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखा जाएगा. जिससे किसानों को समय पर भुगतान और व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सकेगी. सीएम सुक्खू ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश सहकारी दुग्ध उत्पादक प्रसंघ सीमित (मिल्कफेड) की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के सभी दुग्ध संयंत्रों में दूध प्रापण और अन्य डेटा का ऑनलाइन रिकॉर्ड बनाए जाने के निर्देश दिए. इस दौरान सीएम ने प्रसंघ की गतिविधियों को सशक्त करने के भी निर्देश दिए. प्रसंघ के सभी उत्पादों में गुणात्मक मानक सुनिश्चित करने के समुचित उपायों का पालन किया जाए. उन्होंने ढगवार दुग्ध संयंत्र के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि इससे कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा और ऊना जिले के किसानों की आर्थिकी को संबल मिलेगा
