-
Advertisement
HimachalPradesh / SpecialChildren / ExposureVisit / Rohitthkaur
हिमाचल सरकार ने सरकारी स्कूलों के विशेष बच्चों को एक्सपोजर विजिट पर भेजा गया है। ये बच्चे चंडीगढ़, अमृतसर और अटारी बॉर्डर जैसे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक महत्त्व के स्थलों का भ्रमण करेंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला से इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस दल में कुल 156 सदस्य शामिल हैं, जिनमें 96 विशेष आवश्यकता वाले बच्चे, स्पेशल एजुकेटर्स, समावेशी शिक्षा के अधिकारी तथा अन्य शामिल हैं। इससे पहले इन बच्चों ने हिमाचल विधानसभा की कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रिया और प्रशासनिक ढांचे के बारे में जाना।
