-
Advertisement
हिमाचल: मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण, हिंदू जागरण मंच ने संभाला मोर्चा
नाहन। हिमाचल (Himachal) में भू-माफियाओं (Land Mafia) का आतंक बढ़ता जा रहा है। अब भू-माफियाओं की नजर मंदिर और सामुदायिक स्थलों की जमीन पर टिक गई है। नाहन से भी भू-माफियाओं द्वारा मंदिर की जमीन का अतिक्रमण करने के आरोप लग रहे हैं।
डीसी को सौंपा ज्ञापन
बस स्टैंड के समीप एक मंदिर की जमीन कब्जाने पर हिंदू जागरण मंच (Hindu Jagran Manch) ने मोर्चा संभाल लिया है। डीसी सिरमौर को एक ज्ञापन सौंपते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। हिंदू जागरण मंच के करीब एक दर्जन कार्यकर्ता डीसी कार्यालय पहुंचे। और सिरमौर डीसी से मामले पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें: दियोली सहकारी सभा गबन मामला: पंजीयक अधिकारी ने किया प्रधान को बर्खास्त
लड़ाई लड़ने को तैयार मंच
वहीं, मीडिया से बात करते हुए हिंदू जागरण मंच के प्रांत सचिव मानव शर्मा ने बताया कि ऐतिहासिक मंदिर भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है। यहां मंदिर परिसर को कब्जाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को लेकर तुरंत कार्रवाई की मांग हिंदू जागरण मंच द्वारा की गई है। यदि कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई, तो हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए हिंदू जागरण मंच हमेशा आगे रहेगा। हर तरीके की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके लिए हिंदू जागरण मंच तैयार है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


