-
Advertisement
हिमाचल में होम क्वारंटाइन के नियमों की अनदेखी पड़ ना जाए भारी, पॉजिटिव मामलों का सिलसिला जारी
Last Updated on May 10, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल में कोरोना को लेकर स्थिति ठीक नहीं है। सात दिन में कोरोना के 18 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसमें एक की मौत हुई है। अभी 17 एक्टिव मामले हैं। पिछले 48 घंटे में आठ मामले सामने आए हैं। चिंता का विषय यह है कि बाहर से हिमाचल आए लोगों में ही के साथ यहां रह रहे लोगों में भी कोरोना मिला है। काफी हद तक होम क्वारंटाइन के नियमों की अनदेखी भारी पड़ती दिख रही है। चंबा के सलूणी में होम क्वारंटाइन के नियमों की अनदेखी के चलते चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जोकि पहले से यहां रहते हैं। इसके अलावा कांगड़ा जिला के तरखानकड़ में भी एक युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। युवती को कोरोना नोएडा से लौटे भाई से हुआ।
यह भी पढ़ें:- कोरोना धमाकाः चंबा में तीन नए पॉजिटिव मामले, हिमाचल में एक्टिव केस हो गए 17
इसी तरह मंडी में एक महिला को बेटे के संपर्क से कोरोना हुआ। यह स्थितियां किसी भी सूरत में सही संकेत नहीं हैं। होम क्वारंटाइन के नियमों की अनदेखी का हिमाचल को कहीं बड़ा खामियाजा ना भुगतना पड़ जाए। कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ गया है। चार मई के बाद निरंतर मामले सामने आ रहे हैं। हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 58 पहुंच गया है।
उधर, आज 582 सैंपल जांच को लिए, इसमें 489 नेगेटिव रहे हैं। चार पाजिटिव आए हैं। हिमाचल में अब तक 10787 लोगों की जांच की चुकी है। इसमें 10639 नेगेटिव रहे हैं। 58 ही पाजिटिव रहे हैं। अब तक 19947 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है। इसमें 7218 लोग 28 दिन की निगरानी अवधि पूरी कर चुके हैं। 12729 निगरानी में हैं।