-
Advertisement
लाहुल-स्पीति में कुदरत का खौफनाक तांडव- कडू नाला के पास टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 की मौ#त, 2 घायल
Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहुल-स्पीति से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार को उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी का एक विशाल हिस्सा भरभराकर गिर गया। इस भूस्खलन की चपेट में आकर कुल्लू से पांगी जा रही एक टैक्सी भारी मलबे के नीचे दब गई। टैक्सी में सवार 13 लोगों की जान चली गई और 2 घायल है घटना की सूचना मिलते ही तिंदी पुलिस, स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचा और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
सड़क खुलते ही रवाना हुए थे यात्री
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उदयपुर–किलाड़ मार्ग पर एक दिन पहले भी भारी भूस्खलन हुआ था, जिसके चलते यातायात पूरी तरह ठप था। सड़क बंद होने के कारण टैक्सी में सवार सभी यात्री रात भर तिंदी में रुके हुए थे।शुक्रवार को जैसे ही मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया गया, टैक्सी पांगी के लिए रवाना हो गई। लेकिन जैसे ही वाहन कडू नाला के पास पहुंचा, अचानक ऊपर पहाड़ी दरक गई और भारी-भरकम मलबा व पत्थर सीधे गाड़ी पर आ गिरे, जिससे वाहन मलबे में समा गया।
अब तक 12 मृतकों की पहचान
पुलिस कंट्रोल रूम केलांग के अनुसार हादसे में अब तक 12 मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। इस हादसे में मृतक की पहचान बीर सिंह (35) पुत्र सूरत चंद गांव घिसाल पांगी चंबा, बीर सिंह पुत्र लाल चंद, गांव शून पांगी, बुद्धि सिंह पुत्र सवाल दास निवासी साच, कमला कुमारी पत्नी बुद्धि सिंह निवासी साच, अनिल कुमार पुत्र हरि कृष्ण निवासी साच, रेखा पुत्री महेंद्र कुमार गांव हिलोल, सौरभ सिंह पुत्र बीर सिंह निवासी हासिल, अंजना पुत्री चैन सिंह निवासी सत्ती पांगी, सोनम आंग्मो पत्नी छेरिंग दोरजे गांव छलिंग उदयपुर, आरू (6 महीने) पुत्र छेरिंग दोरजे, गांव छलिंग उदयपुर, संजय कुमार पुत्र मोहन लाल, हंस राज धरवास पांगी चंबा के तौर पर हुई है।
सीएम ने शोक व्यक्त किया
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने डीसी लाहौल-स्पीति को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मृतकों के परिजननको हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।
राहुल कुमार
