-
Advertisement
हिमाचलः घरवाले गए थे देवता के दर्शन करने, पीछे से मकान में लग गई आग
करसोग। सर्द मौसम में हिमाचल में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। सैंज घाटी में 27 घर राख होने की दुखद घटना के बाद उपमंडल करसोग( Karsog) की अति दुर्गम पंचायत शलाग के तहत गांव तरनाल में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। रविवार को रात करीब 11 बजे के मकान( House) ने आग की लपटें उठने लगी और देखते ही देखते मकान पूरी तरह से राख बन गया।
ये भी पढ़ेः हिमाचल में हादसाः मंदिर से लौटते समय खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की गई जान चार घायल
पंचायत प्रधान सुनीता के मुताबिक साथ लगते गांव कुण्ड में देवता पधारे थे और गांव के लोग देवता के दर्शन करने गए थे। इसी बीच जब देवता के दर्शनों के बाद लोग घर वापिस लौट रहे थे तो रास्ते में तरनाल गांव में गोपाल सिंह पुत्र खूब चन्द के घर से आग की भयंकर लपटें उठ रही थी।
आग लगने की इस घटना के दौरान घर पर गोपाल सिंह का बेटा मौजूद था जबकि गोपाल की पत्नी अपने बच्चों के साथ अलग रहती है। इस मकान में करीब 12 से 15 कमरें थे। इस में दो परिवार रहते थे। स्थानीय लोग देर रात तक आग बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन भीषण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। ऐसे में मकान में आग लगने से गरीब परिवार की जिंदगी भर की कमाई राख हो गई। बता दें कि यह पंचायत अभी तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ी है। अगर गांव के लिए सड़क होती तो शायद अग्निशमन की मदद से आग पर काबू पाया जा सकता था। नुकसान के अनुमान की जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों के मौके पर जाकर आंकलन करने के बाद ही मिल सकेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

