-
Advertisement
#HP_Corona: आज नए मामलों से चार गुणा ठीक, रिकवरी रेट 91 फीसदी पार
Last Updated on December 28, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के नए मामलों से चार गुणा लोग ठीक हुए हैं। कोरोना रिकवरी रेट (Recovery Rate) 91 फीसदी पार पहुंच गया है। अभी यह 91.20 फीसदी है। वहीं, कोरोना डेथ रेट 1.66 फीसदी है। आज कोरोना के 158 मामले आए हैं। आज 610 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज 6 की जान गई है। कोरोना का कुल आंकड़ा 54438 पहुंच गया है। अभी 3834 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 49650 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 907 है।
यह भी पढ़ें: #Corona के नए स्ट्रेन के हल्ले के बीच UK से हिमाचल लौटे तीन लोगों की आई रिपोर्ट
किस जिला में आज कितने मामले और कितने हुए ठीक
मंडी में 30, सोलन में 25, कांगड़ा (Kangra) में 18, शिमला में 17, चंबा (Chamba) में 16, ऊना में 15, हमीरपुर में 11, कुल्लू में 10, बिलासपुर में 8, सिरमौर में 6 व किन्नौर में दो मामले आए हैं। मंडी (Mandi) में 329, कांगड़ा में 118, शिमला में 70, कुल्लू (Kullu) में 25, सिरमौर में 20, किन्नौर व चंबा में 18-18, ऊना में 6, बिलासपुर में पांच व हमीरपुर में एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है।
हिमाचल में कोरोना डेथ की डिटेल
प्रदेश में आज 6 की जान गई है। शिमला में दो, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर (Bilaspur) व सिरमौर में एक-एक मृत्यु हुई है। इसमें चार पुरुषों व दो महिलाओं ने दम तोड़ा है। शिमला में 62 वर्षीय व्यक्ति व 85 साल की महिला की मृत्यु हुई है। कांगड़ा में 57, ऊना में 61, बिलासपुर में 79 वर्षीय व्यक्ति व सिरमौर में 55 साल की महिला ने दम तोड़ा है।
हिमाचल में आज 6194 सैंपल आए जांच को, 97 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 6194 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 5180 सैंपल नेगेटिव आए हैं। 917 की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। आज के सैंपल में से 97 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से है। हिमाचल में आज 7 लाख 36 हजार 376 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 6 लाख 81 हजार 021 सैंपल नेगेटिव आए हैं। 54438 पॉजिटिव पाए गए हैं। 917 की सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।