-
Advertisement
HP Corona: आज 3,040 केस और 1,241 ठीक- 40 लोगों ने तोड़ा दम
Last Updated on April 30, 2021 by
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona_ के रिकॉर्ड 3,040 मामले आए हैं। वहीं, 1,241 ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज 40 लोगों की जान गई है। कांगड़ा जिला में ही 17 ने दम तोड़ा है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 96,929 पहुंच गया है। अभी 17,835 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 77,576 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 1447 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: Himachal: कोरोना के 1,096 केस और 1,109 ठीक- एक्टिव केस 16 हजार पार
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
कांगड़ा में 610, सोलन में 539, शिमला (Shimla) में 412, मंडी में 307, सिरमौर में 291, बिलासपुर में 215, हमीरपुर में 193, चंबा में 192, लाहुल स्पीति में 93, कुल्लू व ऊना में 82-82 व किन्नौर में 24 मामले आए हैं। कांगड़ा में 267, शिमला में 185, हमीरपुर में 148, सिरमौर में 134, बिलासपुर में 132, मंडी में 108, ऊना में 66, कुल्लू में 59, चंबा में 58, सोलन में 52 व किन्नौर में 32 ठीक हुए हैं।
हिमाचल में आज 12,891 सैंपल आए जांच को, 5,819 नेगेटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 12,891 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 5,819 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 5,398 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
आज के सैंपल से 1,674 एक्टिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 3,290 सैंपल की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। अब तक 8,688 सैंपल की रिपोर्ट आनी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group