हिमाचल डॉ शिव कुमार को एसपी सीएम सिक्योरिटी का जिम्मा, दो डीएसपी भी बदले

डॉ. भारती को मेडिकल एजुकेशन डॉयरेक्टर का सौंपा अतिरिक्त कार्यभार

हिमाचल डॉ शिव कुमार को एसपी सीएम सिक्योरिटी का जिम्मा, दो डीएसपी भी बदले

- Advertisement -

शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) के सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सूद को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अब एचपीएस अधिकारी डॉक्टर शिव कुमार (HPPS officer Dr. Shiv Kumar) को जिम्मेदारी दी गई है। हिमाचल सरकार ने 2007 बैच के एचपीपीएस अधिकारी एवं कमाडेंट होमगार्ड सोलन डॉ. शिव कुमार को पुलिस अधीक्षक सीएम सुरक्षा (SP CM Security) लगाया है। इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए है। वह आगामी आदेशों तक कमाडेंट होम गार्ड सोलन का भी अतिरिक्त कार्यभार देखते रहेंगे। वहीं सीएम सिक्योरिटी में एएसपी ब्रिजेश सूद को पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए है। इनकी तैनाती के आदेश अलग से जारी होंगे।


यह भी पढ़े:सीएम सुक्खू के आदेश : तीन फ्लैगशिप कार्यक्रमों के लिए जल्द चयन करें भूमि

दो DSP भी बदले

राज्य सरकार ने शनिवार शाम दो डीएसपी के भी तबादला (DSP Transfer) आदेश जारी किए हैं। डीएसपी श्रीनैनादेवी जी शेर सिंह डीएसपी 5-आईआरबी बटालियन बस्सी बिलासपुर लगाया है। इनके स्थान पर डीएसपी पुलिस मुख्यालय विक्रांत बोनसरा को डीएसपी श्रीनैना देवी लगाया है।

डॉ भारती को मेडिकल एजुकेशन डॉयरेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार

सरकार ने मेडिकल एजुकेशन निदेशालय में ओएसडी डॉ रमेश भारती (Dr. Ramesh Bharti) को डायेरक्टर मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च का अतिरिक्त कार्यभार सौपा है। डॉ रमेश भारती के पदभार ग्रहण करने के बाद चमियाणा सुपर स्पैशियिलिटी के प्रिंसीपल डॉ. रजनीश पठानिया इस पद से भारमुक्त हो जाएंगे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Transfer | Dr Shiv Kumar | Himachal Govt. | SP CM Security | DSP | Dr. Ramesh Bharti | Himachal News | latest news | himachal abhi abhi news | responsibility | sukhu govt | HPPS Officer
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है