-
Advertisement
HPSSC ने जारी किया इस पोस्ट कोड का फाइनल रिजल्ट जाने कितने हुए सफल
हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर (Himachal Staff Selection Commission Hamirpur) ने जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पोस्ट कोड 849 का फाइनल रिजल्ट (Final Result) घोषित कर दिया है। इसमें पांच लोगों को जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) की नौकरी मिली है। बता दें कि ये पांच पद अनुबंध आधार पर जल शक्ति विभाग में भरे गए हैं। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने की है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 3,964 अभ्यर्थियों के आवेदन आए थे। इनमें से 3,309 स्वीकार किए थे। पदों को भरने के लिए 18 जुलाई, 2021 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। 1,982 ने परीक्षा दी थी। साथ ही 1,327 गैर हाजिर रहे थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 554 पदों पर होगी भर्ती, HPSSC ने जारी किया लिखित परीक्षाओं का शेड्यूल

लिखित परीक्षा (Written Exam) की मेरिट के आधार पर 18 अभ्यर्थियों को आगामी प्रक्रिया के लिए बुलाया गया। मूल्यांकन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2021 को आयोजित की गई। मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद आज फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट https://hpsssb.hp.gov.in/Login.aspx पर भी उपलब्ध है। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने की है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
बर्फबारी में फंसे अभ्यर्थी दें सूचना, परीक्षाएं शेड्यूल के मुताबिक होंगी



