-
Advertisement
हमीरपुर चयन बोर्ड ने पोस्ट कोड 810 का निकाला रिजल्ट, 33 अभ्यर्थी पास
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर (Himachal Pradesh Staff Selection Commission Hamirpur) ने पोस्ट कोड 810 में हिमाचल प्रदेश मिल्क फेड में मिल्क प्रोक्योरमेंट असिस्टेंट (Milk Procurement Assistant in Milk Fed) के नौ पदों को भरने के लिए ली लिखित परीक्षा (Written Test) का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने इन पदों को भरने के लिए जून 2020 में आवेदन मांगे थे। आवेदन आने के बाद आयोग ने 9 दिसंबर, 2020 में लिखित परीक्षा करवाई। आयोग ने मेरिट के आधार पर 33 अभ्यर्थियों का चयन आगामी पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में यहां निकलीं सरकारी नौकरियां, 633 पदों पर होगी भर्ती
सचिव ने बताया कि 29 जनवरी को होने वाली मूल्यांकन परीक्षा के लिए रोलनंबर 810000011, 810000037, 810000054, 810000128, 810000162, 810000175, 810000194, 810000209, 810000300, 810000309, 810000359, 810000413, 810000455, 810000618, 810000640, 810000662, 810000667, 810000717, 810000804, 810000873, 810000886, 810000962, 810000963, 810001049, 810001103, 810001158, 810001204, 810001219, 810001253, 810001377, 810001510, 810001524, 810001608 का चयन किया है।
ट्रैकिंग गाइड के पद के लिए मूल्यांकन परीक्षा दो फरवरी को
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर (Hamirpur) ने पोस्ट कोड 862 में ट्रैकिंग गाइड के एक पद को भरने के लिए ली लिखित परीक्षा का परिणाम (Result) घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इस एक पद को भरने के लिए आयोग ने नवंबर 2020 में आवेदन मांगे थे और फरवरी 2021 में लिखित परीक्षा करवाई। मेरिट में रहने वाले चार अभ्यर्थियों रोलनंबर 862000121, 862000128, 862000144 और 862000168 का चयन दो फरवरी, 2022 को होने वाली पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


