-
Advertisement
HPSSC ने घोषित किए इन दो पोस्ट कोड के फाइनल रिजल्ट, आप भी जाने
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर (Himachal Pradesh Staff Selection Commission Hamirpur) ने सोमवार को जूनियर ऑफिसर (सुपरवाइजरी ट्रेनी आईटी) एट एस-ओ लेवल पोस्ट कोड 841 और इन्वेस्टिगेटर पोस्ट कोड 884 का फाइनल रिजल्ट (Final Result) घोषित कर दिया है। इसमें दो को नौकरी मिली है। बता दें कि जूनियर ऑफिसर (junior officer) (सुपरवाइजरी ट्रेनी आईटी) एट एस-ओ लेवल पोस्ट कोड 841 के पद अनुबंध आधार पर हिमाचल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में भरे गए हैं। ये दो पद भरने के लिए 13 अगस्त 2021 को लिखित परीक्षा (Written Exam) आयोजित की थी। 120 ने परीक्षा दी थी। लिखित परीक्षा के मेरिट के आधार पर 8 अभ्यर्थियों को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया था। मूल्यांकन प्रक्रिया 21 दिसंबर 2021 को आयोजित की गई थी। मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद आज फाइनल रिजल्ट निकाल दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, इन विभागों में होगी नई भर्तियां, डिपुओं में 25 पैसे की राहत

इसी तरह से इन्वेस्टिगेटर (Investigator) पोस्ट कोड 884 के दो पद अनुबंध आधार पर भरे गए हैं। इन पदों को भरने के लिए 11 जुलाई 2021 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। 280 ने लिखित परीक्षा दी थी। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 8 अभ्यर्थियों को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया था। मूल्यांकन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2021 को आयोजित की गई थी। आयोग ने आज फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने की है।

वहीं, हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग इलेक्ट्रीशियन पोस्ट कोड 876 का मूल्यांकन 4 फरवरी को आयोजित करेंगे। मूल्यांकन आयोग कार्यालय हमीरपुर में होगा। मूल्यांकन में अभ्यर्थियों को संबंधित प्रमाण पत्रों और उनकी दो-दो स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित होना आवश्यक है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यालय दिवस स्वयं या आयोग के कार्यालय के टोल फ्री नंबर 1800-180-8095 और दूरभाष नंबर 01972-222211, 222204 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोग की वेबसाइट पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


