-
Advertisement
ब्रेकिंगः हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने यह Result किया घोषित
हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) ने जूनियर ड्राफ्ट्समैन (Junior Draughtsman) पोस्ट कोड 800 व जूनियर ऑफिसर सुपरवाइजरी ट्रेनी एफएंडए एट एस-ओ लेवलकी लिखित परीक्षा का रिजल्ट (Result) घोषित कर दिया है। इसमें 46 अभ्यर्थी आगामी प्रक्रिया के लिए सफल घोषित किए गए हैं। सफल अभ्यर्थियों का 15 नंबर का मूल्यांकन (Evaluation) 3 जुलाई को सुबह साढ़े 9 बजे आयोग के कार्यालय में होगा। अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण सहित सेल्फ सत्यापित कापी भी लानी होनी। एक आईडी प्रूफ और एप्लीकेशन फोर्म की कापी भी लानी होगी।
यह भी पढ़ें: HPPSC: लेक्चरर स्कूल न्यू Online मूल्यांकन को कब से करें दस्तावेज अपलोड-जाने

बता दें कि जूनियर ड्राफ्ट्समैन पोस्ट कोड 800 के 14 पद कृषि विभाग (Agriculture Department) में अनुबंध आधार पर भरे जाने हैं। इन पदों को भरने के लिए हिमाचल लोक सेवा आयोग ने 10 जनवरी 2021 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। 806 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी व 670 अनुपस्थित रहे थे। 806 अभ्यर्थियों में से 46 को आगामी प्रक्रिया के लिए सफल घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के भावी शिक्षकों के लिए खुशखबरी! 2011 से TET की वैधता हुई आजीवन

वहीं, जूनियर ऑफिसर सुपरवाइजरी ट्रेनी एफएंडए एट एस-ओ लेवल (Junior Officer Supervisory Trainee- F&A AT S-O Level) पोस्ट कोड 788 की लिखित परीक्षा का भी रिजल्ट घोषित किया है। इसमें 21 अभ्यर्थी सफल रहे हैं। मूल्यांकन प्रक्रिया 3 जुलाई को आयोग के कार्यालय में होगी। बता दें कि यह 6 पद एचपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में भरे जाने हैं। इन पदों के लिए 17 जनवरी को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। 513 ने परीक्षा दी थी। 513 में से 21 को आगामी प्रक्रिया के लिए सफल घोषित किया गया है।रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel

