HPSSC ने सुपरिटेंडेंट के फाइनल रिजल्ट सहित तीन पोस्ट कोड के निकाले परिणाम

स्टेनो टाइपिस्ट और कंप्यूटर असिस्टेंट की लिखित परीक्षा का परिणाम किया घोषित

HPSSC ने सुपरिटेंडेंट के फाइनल रिजल्ट सहित तीन पोस्ट कोड के निकाले परिणाम

- Advertisement -

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (Himachal Pradesh Staff Selection Commission) ने मंगलवार को तीन पोस्ट कोड का रिजल्ट (Result) घोषित किया है। इसमें सुपरिटेंडेंट ग्रेड दो (स्टोर) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह एक पद अनुबंध आधार पर भरा गया है। इस एक पद को भरने के लिए 14 फरवरी 2021 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा (Written exam) के बाद सफल अभ्यर्थियों को चार को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया था। 31 अगस्त को मूल्यांकन प्रक्रिया हुई थी। जिसका आज यानी मंगलवार को फाइल रिजल्ट घोषित कर दिया है।


यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट में खुला नौकरियों का पिटारा, 382 पदों को भरने की मंजूरी

इसके साथ ही कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनो टाइपिस्ट (Steno Typist) पोस्ट कोड 891 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित किया है। इसमें 161 सफल घोषित किए गए हैं। सफल अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट 12 और जनवरी को होगा। ये आठ पद अनुबंध आधार पर भरे जाने हैं। 5 सितंबर को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। वहीं, कंप्यूटर असिस्टेंट (Computer Assistant) पोस्ट कोड 785 की लिखित परीक्षा का भी रिजल्ट निकाला है। इसमें 35 सफल हुए हैं। सफल अभ्यर्थियों का 15 नंबर का मूल्यांकन 23 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। ये 10 पद अनुबंध आधार पर भरे जाने हैं। पदों को भरने के लिए 12 सितंबर को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। रिजल्ट हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने की है।

यहां देखें सुपरिटेंडेंट ग्रेड दो का रिजल्ट….Superintendent Grade-II Result

यहां देखें स्टेनो टाइपिस्ट का रिजल्ट….Steno Typist Result

यहां देखें कंप्यूटर असिस्टेंट का रिजल्ट …Computer Assistant Result

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | result | Himachal News | HPjobs | latest news | Steno-Typist | Himachal Breaking News | latest himachal news in hindi | HPSSC | Himachal headlines in Hindi | himachal abhi abhi news | today himachal news | himachal news live | current news of himachal pradesh | परिणाम | Superintendent Grade II | सुपरिटेंडेंट | Computer Assistant | फाइनल रिजल्ट
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है