-
Advertisement
HPU ने जारी किया बीटेक के इन सेमेस्टरों के परीक्षाओं का शेड्यूल
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने बीटेक (Betch) के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। तीनों सेमेस्टर की परीक्षाएं आगामी 30 सितंबर से शुरू की होंगी। वहीं, एचपीयू ने एमटीटीएम विभाग के स्नातक डिग्री कोर्स बीएचएम के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सूची जारी कर दी है।
इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को तीस सितंबर तक तय फीस जमा करवाने का समय दिया गया है। वहीं प्रवेश पाने वालों को संस्थान में फीस चालान की प्रति जमा करवानी होगी, इसके साथ ही कक्षाएं शुरू होने पर शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र जमा करवाने होंगे। साथ ही किसी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा। इधर, विवि प्रशासन ने एमएससी भूगोल की प्रवेश मेरिट जारी कर दी है। छात्र विवि के वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती का रास्ता साफ, वित्त विभाग ने दी मंजूरी
27 से शुरू होंगी बीएड की परीक्षा
विवि प्रबंधन आगामी 27 सितंबर से 59 परीक्षा केंद्रों पर बीएड की परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा 27 सितंबर से 21 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं में छात्रों को कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए घर के नजदीकी परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने की सुविधा दी गई है। परीक्षा केंद्र बदलने को छात्र को पहली बार निशुल्क सुविधा रहेगी, मगर दूसरी बार केंद्र बदलने पर तय फीस चुकानी होगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


