-
Advertisement
HRTC पेंशनरों को नहीं मिली पेंशन, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, बड़े आंदोलन की चेतावनी
HRTC Pensioners Protest: हिमाचल प्रदेश के लगभग 8 हजार HRTC पेंशनरों को सितंबर महीने की 26 तारीख होने के बाद भी पेंशन नहीं मिली है। आराम करने की उम्र में पेंशनरों को सड़कों पर उतर कर पेंशन के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। लगभग एक साल से HRTC पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है जिससे रोजमर्रा के खर्चों, दवाई और परिवार का निर्वाह करना मुश्किल हो गया। ऐसे में अब HRTC पेंशनरों ने शिमला में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1971484272755343619
पिछले महीने भी 30 तारीख को पेंशन मिली थी
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संघ के राज्य अध्यक्ष देवराज ठाकुर ने बताया कि पिछले महीने भी 30 तारीख को पेंशन मिली थी इस बार भी 26 तारीख हो गई है और पेंशन का अभी तक कोई अता पता नहीं है। दो वर्षों से मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। एरियर और डीए का भुगतान भी लंबित है। मार्च 2024 के बाद सेवानिवृत हुए HRTC कर्मचारियों को एक रुपए भी पेंशन नहीं मिली है। जीवन भर नौकरी करने के बाद अब पेंशन के लिए सरकार के आगे बार बार हाथ फैलाने पड़ रहे हैं लेकिन सरकार झूठ पर झूठ बोल कर लटकाने के काम कर रही है। वृद्धावस्था में सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार ने अगर शीघ्र पेंशन जारी कर आगे के लिए तारीख तय नहीं कि तो HRTC पेंशनर आंदोलन को उग्र करेंगे और सचिवालय का घेराव करने से पीछे नहीं हटेंगे।
संजू चौधरी

