-
Advertisement
दिवाली पर दिल्ली से चलेंगी एचआरटीसी की 23 स्पेशल बसें, यहां जाने पूरी समय सारिणी
Last Updated on October 14, 2022 by sintu kumar
शिमला। दिवाली के त्यौहार पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (Himachal Road Transport Corporation) दिल्ली के लिए 23 स्पेशल बसें (Special Buses) चलाएगा। यह बसें उन लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगी, जो दिल्ली में नौकरी करते हैं। हिमाचल आने वाले लोग इन बसों के लिए ऑनलाइन बुकिंग (Online Booking) 21 और 22 अक्टूबर के लिए कर सकेंगे। इन बसों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इस बार यह बसें डिपो प्रबंधन नहीं बल्कि दिल्ली में मौजूद एचआरटीसी (HRTC) के ट्रैफिक मैनेजर अखिल अग्निहोत्री की देखरेख में चलेंगी। बता दें कि दिल्ली रूट पर चलने वाली सभी बसों की एडवांस बुकिंग (Advance Booking) हो चुकी है। ऐसे में ट्रैफिक मैनेजर ने 23 बसों की व्यवस्था दिल्ली से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए की है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में लगी आदर्श आचार संहिता, तबादलों व घोषणाओं पर भी रोक
यहां जाने बसों के रूट और समय सारिणी
21 अक्तूबर को शाम 7:04 बजे दिल्ली से हमीरपुर वाया भोटा, 7:46 पर दिल्ली से हमीरपुर वाया भोटा, 9:38 बजे दिल्ली से हमीरपुर वाया भोटा, 9:35 बजे दिल्ली से हमीरपुर वाया वाया भोटा वोल्वो, 9:18 बजे दिल्ली से कांगड़ा वाया देहरा चलेंगी। blh rjg ls 9:21 बजे दिल्ली से सुजानपुर वाया नादौन, 8:21 बजे दिल्ली से पालमपुर वाया सुजानपुर, 7:55 पर दिल्ली से पालमपुर वाया जयसिंहपुर, 9:25 पर दिल्ली से पालमपुर वाया सुजानपुर, 7:47 पर दिल्ली से बैजनाथ वाया देहरा कांगड़ा, 8:52 पर दिल्ली से बैजनाथ वाया देहरा कांगड़ा, 9:16 पर दिल्ली से बैजनाथ वाया देहरा कांगड़ा, 7:30 पर दिल्ली से सरकाघाट वाया बिलासपुर, 8:55 दिल्ली से सरकाघाट वाया बिलासपुर, 9:28 पर दिल्ली से कांगड़ा वाया नादौन ज्वालाजी, 6:35 पर दिल्ली से पालमपुर वाया नादौन सुजानपुर, 8:44 पर दिल्ली से धर्मशाला वाया देहरा कांगड़ा वोल्वो, 7:41 पर दिल्ली से धर्मशाला वाया देहरा कांगड़ा, 9:17 पर दिल्ली से धर्मशाला वाया देहरा कांगड़ा, 9:01 पर दिल्ली से ऊना वाया चंडीगढ़, 8:26 पर दिल्ली से मनाली वाया बिलासपुर, 9:36 पर दिल्ली से शिमला वाया चंडीगढ़ बसें 21 और 22 अक्तूबर को दिल्ली से चलेंगी। 22 अक्तूबर को 8:25 पर दिल्ली से मंडी वाया बिलासपुर बस चलेगी। दिल्ली में एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि इस बार दिल्ली से ही लोगों को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए बसें उपलब्ध करवाई गई हैं। 21 और 22 को घर जाने वाले लोग इनकी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।