-
Advertisement
Hungama | Sukhu Govt | Big Breaking |
शिमला के कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वॉर्ड शिफ़्ट किए जाने का विरोध लगातार जारी है. अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति और शिमला नागरिक सभा ने आज एक बार फिर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के बाहर धरना प्रदर्शन किया. यह महिलाएं चाहती हैं कि गायनी वार्ड कमला नेहरू अस्पताल से शिफ्ट न किया जाए। प्रदर्शन करने वालों का कहना है इस तरह गायनी वॉर्ड शिफ़्ट करने की वजह से महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है. अगर सरकार महिलाओं को अत्याधुनिक सुविधाएं देना चाहती है, तो इसके लिए कमला नेहरू अस्पताल में ही नई बिल्डिंग का निर्माण करवाया जाना चाहिए

