-
Advertisement
UPSC की तैयारी के लिए चाहिए इतनी मेहनत, IAS Officer ने शेयर किया मजेदार वीडियो
नई दिल्ली। UPSC की परीक्षा कितनी मुश्किल होती है ये तो सभी जानते हैं। इसके लिए जी तोड़ मेहनत करनी पड़ती है तब जाकर देश को एक योग्य आईएएस ऑफिसर मिलता है। UPSC एग्जाम के लिए परीक्षार्थी काफी जोर लगा देते हैं। किसी भी तरह की तैयारी करते समय स्टूडेंट्स का किताबों से काफी लगाव हो जाता है और वो अपनी पढ़ाई में इतना मशगूल हो जाते हैं कि हर वक्त उनको पढ़ाई ही दिखती है, तभी ऐसे मेहनती छात्र आगे सिलेक्ट होते हैं। आईएएस बनने वाले छात्र को किस तरह से पढ़ना है इसके लिए खुद IAS Officer अवनीश शरण ने एक वीडियो शेयर किया है लेकिन ये वीडियो काफी फनी है।
यह भी पढ़ें: बच्चों को नहलाने की कोशिश नाकाम, शेरनी ने लगाई तिकड़म फिर भी बचकर भागा शावक
https://twitter.com/AwanishSharan/status/1375090498759753729
सोशल मीडिया (Social media) पर वीडियो शेयर करते हुए आईएएस अफसर अवनीश शरण ने कैप्शन में लिखा है, ‘एक आदर्श सिविल सर्विसेज एस्पिरेंट।’ यह वीडियो काफी फनी है। वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़का किताब लिए पढ़ाई कर रहा है और हर समय उसके हाथ में किताब दिखाई दे रही है। चाहे वह सीढ़ियों से उतर रहा हो चाहे दौड़ रहा हो, कपड़े पहन रहा हो या फिर वह चाहे जो भी काम कर रहा हो उसके हाथ में हर वक्त किताब होती है। कई बार तो वह पढ़ते हुए गिर भी जाता है।
यह भी पढ़ें: पानी में तैर रही बत्तख को शेर ने प्यार से पुचकारा, IFS Officer बोले – जंगली हैं बर्बर नहीं
https://twitter.com/mayank_awasthi1/status/1375091860775993344
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। लोग बता रहे हैं कि सिर्फ UPSC ही नहीं बल्कि कई और भी एग्जाम इसी तरह पढ़ाई करके पास किए जाते हैं। लोग इस पर काफी फनी कमेंट कर रहे हैं।
https://twitter.com/anjanikumar41/status/1375103060599431172
https://twitter.com/ki43a/status/1375233512328949760
