- Advertisement -
चंबा। चंबा के घरेटली नाले में लाल पोटली में बंधी तांबे की मूर्तियां मिली हैं। यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गई है। वहीं इस संबंध में तुरंत पुलिस को सूचना दी गई है। इस संबंध में पंचायत प्रधान लवली कुमार ने बताया कि ये मूर्तियां लाल कपड़े में मिली हैं और इस संबंध में पुलिस को जानकारी दे दी है। वहीं यह खबर पूरे इलाके में फैल चुकी है। लोग अपने-अपने कयास लगा रहे हैं और सोचने पर मजबूर हैं कि आखिर ये मूर्तियां घरेटली नाले के पास कैसे पहुंचीं।
- Advertisement -