-
Advertisement
हिमाचल में 24 महिलाओं ने आजमाई किस्मत, एक ही पहुंची विधानसभा
Last Updated on December 8, 2022 by Vishal Rana
हिमाचल प्रदेश में इस बार महिलाओं (Women) का वोट प्रतिशत ज्यादा था। वहीं इस बार 24 महिलाएं भी मैदान में थीं, मगर इतना होने पर भी सिर्फ एक ही महिला विधानसभा की चौखट लांघ पाई है। हालांकि आधी आबादी महिलाओं की ही है मगर एक महिला का ही विधानसभा पहुंचना सोचने पर जरूर मजबूर करता है। हिमाचल प्रदेश में आधी आबादी यानी महिला मतदाता मतदान करने में पुरुष वोटरों से फिर आगे रहीं। महिलाओं ने पुरुषों से 4.04 फीसदी अधिक वोट डाले। महिला वोटरों का मतदान 76.8 और पुरुषों का 72.4 प्रतिशत रहा। प्रदेश में 68.4 प्रतिशत थर्ड जेंडर ने वोट डाले। यानी 38 में से 25 ने मतदान किया। इस बार विधानसभा चुनाव (Assembly election) में कांग्रेस और बीजेपी (BJP) का टफ मुकाबला माना जा रहा था। विधानसभा चुनाव में केवल 412 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें 24 महिलाएं मैदान में उतरी थीं। मगर हिमाचल प्रदेश में केवल एक ही महिला रीना कश्यप चुनकर विधानसभा पहुंची हैं। वह पच्छाद (Pachhad) से बीजेपी की सीट पर चुनाव लड़ रही थीं। हैरानी की बात यह है कि पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के 40 सालों इतिहास में सिर्फ 42 महिलाएं ही विधानसभा की चौखट को लांघ सकी हैं।
यह भी पढ़ें:प्रतिभा सिंह ने ऐसी दिखाई अपनी प्रतिभा, कांग्रेस में आ गई नई जान
अगर 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो तब तीन महिलाएं विधानसभा पहुंची थीं। 2017 के चुनाव में तीन महिलाएं जीतकर विधानसभा पहुंची थीं। इंदौरा सीट से रीता देवी (Rita Devi), भोरंज से कमलेश कुमारी (Kamlesh Kumari) डलहौजी से आशा कुमारी (Asha Kumari) जीती थीं। दूसरी तरफ 2019 में पच्छाद में हुए उपचुनाव में रीना कश्यप को बीजेपी ने पहली बार पार्टी का टिकट दिया और वह जीत दर्ज कर विधानसभा में पहुंची। हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस परमार के गृह विधानसभा क्षेत्र पच्छाद में इस बार बीजेपी व कांग्रेस की दो महिला प्रत्याशियों की राह में निर्दलीय उम्मीदवार गंगूराम मुसाफिर (Ganguram Musafir) थे। बीजेपी प्रत्याशी रीना कश्यप (Reena Kashyap) को 21215 वोट मिले और कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी को 17358 वोट मिले। रीना कश्यप ने 3857 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। 2019 में पच्छाद में हुए उपचुनाव में रीना कश्यप को बीजेपी ने पहली बार पार्टी का टिकट दिया और वह जीत दर्ज कर विधानसभा में पहुंचीं। उस समय विधायक सुरेश कश्यप लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद में पहुंचे थे। इसके चलते यहां उपचुनाव हुए थे। 2022 के इस चुनाव में भी बीजेपी ने रीना को भी पार्टी प्रत्याशी बनाया और जीत दर्ज की।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group