- Advertisement -
हिमाचल में चाहे कांग्रेस जीत गई पर उसके चार बड़े चेहरे चुनाव हार गए। इनमें मंडी के द्रंग से कौल सिंह ठाकुर (Kaul Singh Thakur) को तो घर में ही डबल झटका लगा है। वे खुद तो दं्रग से चुनाव हारे ही, मंडी सदर से उनकी बेटी चंपा ठाकुर (Chamba Thakur) भी चुनाव हार गई। वर्ष 2017 के चुनाव में भी दोनों बाप-बेटी इसी तरह चुनाव हारे थे।
हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद।
सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है।
फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 8, 2022
वहीं, डलहौजी से आशा कुमारी (Asha Kumari) को भी हार का जोरदार झटका लगा है। इसी तरह भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौरी (Thakur Singh Bharmouri) व नैना देवी से रामलाल ठाकुर (Ram Lal Thakur) चुनाव हार गए हैं। राम लाल ठाकुर का नाम भी सीएम पद के लिए कौल सिंह ठाकुर के साथ-साथ चर्चा में चल रहा था।
- Advertisement -