-
Advertisement
हिमाचलः हल्की बर्फबारी के बीच 150 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकाली यात्रा
Last Updated on January 27, 2022 by admin
शिमला। गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला (Shimla) महानगर इकाई ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा एडवांस स्टडी से शुरू हुई और ऐतिहासिक रिज पर इसका समापन हुआ। एडवांस स्टडी के पास उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष आकाश नेगी ने कहा कि ये दिन भारत (India) के लिए गौरव का दिन है। इस दौरान शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया गया। आकाश ने कहा कि युवाओं में देशभक्ति की भावना उत्पन्न करना ही तिरंगा यात्रा का उद्देश्य है। तिरंगा (Tiranga) हमारे देश की आनए बान और शान है और हमें इस पर गर्व है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना का प्रवाह करनाए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को रेखांकित करना और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः गणतंत्र दिवस समारोह के बाद यहां पहुंच गए मंत्री राकेश पठानिया
विशाल तिरंगा यात्रा के दौरान मौसम (Weather) ने भी खलल डाला। तिरंगा यात्रा के दौरान हल्की बर्फबारी भी देखने को मिली, लेकिन इससे भी कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटा, कड़ाके की ठंड में भी कार्यकर्ता इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस यात्रा के दौरान सभी कार्यकर्ता जोश से भरे हुए थे। यात्रा के दौरान देश भक्ति नारों व गीतों से पूरा क्षेत्र देशभक्तिमय हो गया था। इस तिरंगा यात्रा में पर्यटकों (Tourist)तथा आम लोगों का भी भरपूर सहयोग विद्यार्थी परिषद को मिल रहा था। लोग इस विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्र भक्ति से भरपूर नारे लगा रहे थे। 150 फ़ीट लंबा तिरंगा यात्रा देखकर शहर के लोगों में भी गजब का उत्साह था। इस विशाल तिरंगा यात्रा में लगभग 127 कार्यकर्ता शामिल हुए ।