-
Advertisement

इस देश में जमीन पर नहीं दीवारों पर की जाती है खेती, धान-गेहूं ही नहीं उगती हैं सब्जियां
आज के समय में दुनिया ने काफी तरक्की कर ली है खासकर कृषि के क्षेत्र में तो कई तरह की नई से नई तकनीकें अपनाई जा रही हैं, ताकि खेती को आसान भी बनाया जा सके और ज्यादा से ज्यादा अनाज की पैदावार हो। आपने हमेशा लोगों को जमीन पर खेती करते देखा होगा। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक देश ऐसा है, जहां दीवारों पर भी खेती (Farming) की जाती है। यहां धान और गेहूं के साथ-साथ सब्जियां (Vegetables) भी दीवारों पर ही उगाई जाती हैं। यह तकनीक अब धीरे-धीरे दुनियाभर में लोकप्रिय हो रही है। इस तकनीक को वर्टिकल फार्मिंग यानी ‘दीवार पर खेती करना’ कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: कोरोना काल में खाना है #Street_Food, अब घर पहुंचाएगा Swiggy
वर्टिकल फार्मिंग यानी दीवार पर खेती करने वाले देश का नाम इस्रायल (Israel) है। दरअसल, इस्रायल और अन्य कई देशों में खेती लायक जमीन की काफी कमी है और इसी समस्या से निजात पाने के लिए वहां लोगों ने वर्टिकल फार्मिंग को अपना लिया है। इजरायल की कंपनी ग्रीनवॉल के संस्थापक पायोनिर गाइ बारनेस के मुताबिक, उनकी कंपनी के साथ गूगल और फेसबुक जैसी बड़ी कंपनियां भी जुड़ी हैं, जिनके सहयोग से इस्रायल में कई दीवारों पर वर्टिकल फार्मिंग तकनीक से खेती की जा रही है।
वर्टिकल फार्मिंग (Vertical farming) के तहत पौधों को गमलों में छोटे-छोटे यूनिट्स में लगाया जाता है और साथ ही यह सुनिश्चित किया जाता है कि पौधे गमलों से गिरें ना। इन गमलों में सिंचाई के लिए भी विशेष प्रबंध किया जाता है। हालांकि अनाज उगाने के लिए यूनिट्स को कुछ समय के लिए दीवार से निकाल लिया जाता है और फिर बाद में उन्हें वापस दीवार में लगा दिया जाता है। इस्रायल के अलावा वर्टिकल फार्मिंग यानी दीवार पर खेती की तकनीक अमेरिका, यूरोप और चीन में भी तेजी से फैल रही है। ऐसी खेती का सबसे बड़ा फायदा ये है कि दीवार पर पौधे होने से घर के तापमान में बढ़ोतरी नहीं होती और यह आसपास के वातावरण में भी नमी बनाए रखता है। इसके अलावा इससे ध्वनि प्रदूषण का असर भी कम ही होता है।