-
Advertisement
Corona का कहर – दुनिया में सातवें स्थान पर पहुंचा India, एक हफ्ते में 50,000 मामले बढ़े
Last Updated on June 1, 2020 by
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच आज से देश में लॉकडाउन के आज पांचवें चरण की शुरुआत हो रही है, जिसे अनलॉक-1 का नाम दिया गया है। इसके तहत कई तरह की छूट आज से देशभर में लागू होंगी और लॉकडाउन (Lockdown) की सख्ती सिर्फ कोरोना से प्रभावित कंनेटमेंट ज़ोन तक रह जाएगी। इसी बीच भारत एक हफ्ते में दुनिया में कोरोना वायरस के मामले में सातवें स्थान पर पहुंच गया। इस दौरान देश में कोविड-19 के मामलों में लगभग 50,000 की वृद्धि हुई। देश में कोरोना के मामलों की संख्या अब तक 1.80 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या एक लाख नब्बे हजार के पार चली गई है। सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल 190535 केस हैं। जबकि 5394 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अब कोरोना वायरस के 93322 एक्टिव केस हैं।
यह भी पढ़ें: आज से देश में बदलेंगे कई नियम, Ration Card, रेलवे और पेट्रोल कीमत से जुड़े हैं बदलाव
25 मई को दसवें नंबर पर था देश
बता दें कि 25 मई को भारत ईरान को पछाड़कर दुनिया का कोरोना महामारी से त्रस्त दसवां देश बना था। तब हमारे यहां मामलों की संख्या 1. 38 लाख थी। रविवार को यह आंकड़ा 1. 82 लाख पर पहुंच गया। हालांकि भारत अमेरिका से अब भी बहुत दूर है जो वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। अमेरिका में 18 लाख से ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। दूसरे नंबर पर ब्राजील है जहां पांच लाख मामले हैं। तीसरे नंबर पर रूस है जहां कोरोना के तीन लाख मामले दर्ज किए गए हैं। रविवार को रेडियो कार्यक्रम मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अपनी बड़ी आबादी के बावजूद कई अन्य देशों की तरह कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित नहीं हुआ है।