-
Advertisement
InspiringStory / NatureConservation / Himachalpardesh
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जो आज के समय में हर व्यक्ति को प्रकृति से जुड़ने का संदेश देती है। ये कहानी है जिला कांगड़ा के उपमंडल नूरपुर की पंचायत घनेटी गरलना के गांव भटोली लबियां में रहने वाले स्वर्गीय ज्ञान चंद शर्मा की। जिन्हें लोग आज “ट्री मैन” के नाम से याद करते हैं । ज्ञान चंद शर्मा ने अपने जीवन को पेड़-पौधों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने जंगलों और शामलात भूमि को अपनी कर्मभूमि बनाया। हिमाचल पथ परिवहन निगम में ड्राइवर के पद पर कार्यरत रहे ज्ञान चंद शर्मा को नौकरी के दौरान जब भी छुट्टी मिलती, वह पौधे लगाने निकल पड़ते। 1990 में सेवानिवृत्त होने के बाद तो उनका अधिकांश समय जंगलों में फलदार और छायादार पौधे लगाने और उनकी देखभाल में ही बीतता था।उनकी सोच साफ थी — अपने लिए तो हर कोई करता है, लेकिन पक्षियों और जानवरों के लिए बहुत कम लोग सोचते हैं।
