-
Advertisement
हिमाचल में इन 330 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू, ऑनलाइन करें आवेदन
धर्मशाला। अगर आप अपने लिए नौकरी ढूंढ रहे हैं तो 28 से 30 नवंबर के बीच लम्बागांव, नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला आएं। इन जगहों पर सिक्योरिटी गार्ड (Security Guards) और सिक्योरिटी सुपरवाइजर (Security Supervisor) के 330 पदों पर इंटरव्यू होंगे। जॉब पाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन (Online Application) करना होगा। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने शनिवार को यहां बताया कि इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड महिला और पुरुषों के सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 330 पदों पर इंटरव्यू आयोजित करेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों (Original Documents) के साथ 28 नवम्बर 2023 को उप रोजगार कार्यालय लम्बागांव, 29 नवम्बर, 2023 को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां तथा 30 नवम्बर, 2023 को उप रोजगार कार्यालय कस्बा कोटला में सुबह 11 बजे पहुंच जाएं। इंटरव्यू के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता और अन्य देय नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़े:उपलब्धि: हमीरपुर की सपना झारखंड एम्स में बतौर नर्सिंग अधिकारी नियुक्त
ऑनलाइन होगा आवेदन
इंटरव्यू में भाग लेने से पहले eemis.hp.nic.in पर आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए वेबसाइट पर अपनी ई-मेल से लॉग-इन करने के बाद अपने डैशबोर्ड में दिख रही इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करें। आवेदन के बाद ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।
यह भी पढ़े:जेल वार्डर के 91 पदों पर निकली भर्ती, 22 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
यह रहेगी योग्यता: इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या उससे अधिक और आयु सीमा 20 से 36 वर्ष रखी गई है। उक्त पदों के लिए पुरुषों की लंबाई 173 सेंटीमीटर और वजन 60 किलोग्राम से अधिक और महिला आवेदकों के लिए लंबाई 163 सेंटीमीटर और न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम रखा गया है। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को कंपनी 12000 से 22000 रूपये की सैलरी (Salary) देगी। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल हिमाचल, पंजाब और हरियाणा रहेगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9418217918 तथा 8221862918 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel

