-
Advertisement
आसमान में पक्षियों ने दिखाई अद्भुत कलाकारी, देखिए ये खूबसूरत वीडियो
सुबह से लेकर रात तक आसमान में कितने ही नजारे बदलते हैं, इनको ध्यान से देखा जाए तो ये सबका दिल जीत लेते हैं। प्रकृति हमें हर पल खूबसूरत दृश्य दिखाती है। अब तक आपने पशु-पक्षियों के कई वीडियो (Video) देखे होंगे, जिन्हें देखकर कहीं ना कहीं आप रोमांचित होने के साथ ही हैरान भी रह गए होंगे। आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा (IPS officer Dipanshu Kabra) एक ऐसा ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा।
यह भी पढ़ें: बीच पर मस्ती कर रहे दो कुत्ते, ये प्यारी वीडियो देख दिल को जरूर मिलेगा सुकून
https://twitter.com/ipskabra/status/1374753855397752834
ज्यादातर पक्षी ग्रुप में घूमना पसंद करते हैं। सुबह हो या शाम, वे साथ में ही उड़ान भरते हुए नजर आते हैं। इस वीडियो में प्रकृति की अद्भुत छटा नजर आ रही है। पक्षियों के समूह को उड़ते देखकर लग रहा है कि मानो प्रकृति ने आकाश में कोई जादूगरी की हो। वीडियो के कैप्शन में आईपीएस ऑफिसर ने लिखा, “मदर नेचर से बड़ा जादूगर कोई और नहीं … “।
यह भी पढ़ें: Elon Musk को बता दिया ‘खरबूजा’, इस टीचर की इंग्लिश सुनकर आप भी चकरा जाएंगे
https://twitter.com/Yoda4ever/status/1374754996206456832
इन पक्षियों की हवाई कलाबाजी ने मंत्रमुग्ध कर दिया। दो पल सब कुछ छोड़कर जरूर देखें। ट्विटर (Twitter) पर शेयर किया गया यह वीडियो सिर्फ 30 सेकंड का है और अभी तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में पक्षियों की कलाकारी के साथ ही प्रकृति के बेहद खूबसूरत रंग भी नजर आ रहे हैं।
https://twitter.com/shasank123/status/1374938179833192449
https://twitter.com/LileshwarG/status/1374771083547578370
