-
Advertisement
Himachal : बारालाचा में फंसे ट्रकों को निकालने में जुटा बीआरओ, लग सकते हैं चार दिन
कुल्लू। हिमाचल में हुई भारी बारिश-बर्फबारी के चलते बारालाचा में अभी भी तीन दर्जन ट्रकों (Truck) सहित 40 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। हालांकि बीआरओ इन्हें निकालने के लिए कड़ी मशक्त कर रहा है, लेकिन इन फंसे वाहनों तक पहुंचने के लिए बीआरओ को अभी भी तीन से चार दिन का समय लग सकता है। बता दे कि बीआरओ मनाली-लेह हाईवे-तीन को बहाल करने में दोनों तरफ से बर्फ हटाने में जुटा है, लेकिन बारालाचा (Baralacha ) को खोलने के लिए अभी भी 30 किलोमीटर एरिया से बर्फ हटाना बाकी है। बता दें कि बीआरओ तीन दिनों से मनाली-लेह मार्ग (Manali-Leh Road) को बहाल करने में जुटा हुआ है। सरचू तथा दारचा की ओर से बीआरओ (BRO) की अलग-अलग मशीनरी बर्फ हटाने में लगी है।
यह भी पढ़ें: Himachal : तीखे मोड़ पर चलते ट्रक की खुली खिड़की, बाहर गिरा मालिक- गई जान

वहीं लाहुल प्रशासन ने मनाली से लेह जाने वाले करीब 20 से अधिक ट्रक चालकों व अन्य लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से केलांग व जिस्पा में रोक दिया है। कुछ मजदूरों को मनाली भी लाया गया है। 10 से 12 ट्रक चालक अभी बारालाचा में ट्रकों (Truck) में ही रह रहे हैं। उनके पास पर्याप्त राशन व अन्य सामान की उचित व्यवस्था है। वहीं बर्फबारी (Snowfall) के चलते एचआरटीसी (HRTC) केलांग डिपो को लेह-दिल्ली बस सेवा को भी स्थगित करना पड़ा है। बीआरओ के कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि मनाली-लेह मार्ग को बहाल करने का काम चल रहा है। 30 किलोमीटर से बर्फ हटाने का काम अभी बाकी है। मौसम ने साथ दिया तो तीन से चार दिन में बारालाचा दर्रा यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

