-
Advertisement
आपदा पर राजनीति ना करें जयराम, 24 घंटे राहत कार्यों में जुटे हैं अधिकारी
Himachal News: हिमाचल में आपदा से भारी नुकसान हुआ है और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा प्रदेश सरकार पर में प्रभावितों की मदद ना करने के आरोप लगाए जा रहे है वहीं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन ने पलटवार किया है और आपदा पर राजनीति ना करने का सलाह दी है। साथ ही बीजेपी सांसदों को केंद्र सरकार से हिमाचल को मदद दिलाने के लिए के लिए भी कहा है।
केंद्र से तुरंत कोई राहत नहीं मिल रही
मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात हो रही है और पिछले दो दिनों से अधिकांश जिलों में बारिश होने से काफी नुकसान हो रहा है। अब तक हिमाचल प्रदेश में 1500 करोड़ का नुकसान हो चुका है । रकार और प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रही है। मंडी जिला में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। सीएम सुखविंदर सिंह खुद प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और अधिकारियों से फीडबैक हर दिन ले रहे हैं ।सिराज करसोग संहित अन्य क्षेत्र में जहां नुकसान हुआ है, वहां प्रभावितों को राहत प्रदान की जा रही है। सीएम द्वारा केंद्र सरकार से राहत पैकेज देने की मांग की जा रही है और इसके लिए वह दिल्ली भी गए थे लेकिन केंद्र से तुरंत कोई राहत नहीं मिल रही है।
बीजेपी सांसद ,केंद्र सरकार से उठाएं हिमाचल का मुद्दा
उन्होंने कहा कि प्रदेश से बीजेपी के 7 सांसद है। उन्हें हिमाचल में आपदा का मामला केंद्र सरकार से उठाना चाहिए और हिमाचल के लिए राहत पैकेज दिलाने के लिए दबाव बनाना चाहिए। यह नुकसान कांग्रेस या सरकार का नहीं हुआ है बल्कि आम जनता का हुआ है, ऐसे में सभी को मिलकर इस मुश्किल की घड़ी में लोगों की मदद करनी चाहिए।
2 साल बाद अब मिल रहा 2023 की आपदा का पैसा
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि 2023 में जब आपदा आई थी तो उसका पैसा 2 साल बाद अब मिल रहा है और जहां भी आपदा आती है केंद्र सरकार वहां पर आर्थिक मदद करती है लेकिन हिमाचल प्रदेश में 10,000 करोड़ का नुकसान हुआ था और 2 साल बाद राहत के नाम पर 206 करोड रुपए दिया जा रहा है वहीं आप बीजेपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करके गए हैं और उम्मीद है कि तुरंत राहत पैकेज जारी करने का केंद्र सरकार से आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को राजनीति नहीं करनी चाहिए उनके विधानसभा क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है और अधिकारी 24 घंटे वहां पर राहत कार्यों में जुटे हुए हैं जेसीबी लगाई जा रही है लेकिन नुकसान इतना ज्यादा है कि सड़कों को बहाल करने सहित अन्य कार्यों को समय लगेगा।
परंपरा काफी पुरानी है
वही सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में एक दुल्हन की दो भाइयों के साथ शादी को लेकर हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि ट्रांसगिरी क्षेत्र के लिए यह कोई नई बात नहीं है, पहले भी यहां पर दो भाइयों की एक पत्नी होती थी और यह परंपरा काफी पुरानी है खासकर जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति, किन्नौर और सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में अभी भी यह प्रथा चल रही है। इसका मुख्य कारण यह माना जाता है कि घर और जमीन का बंटवारा न हो इसके चलते दो भाई एक ही लड़की के साथ शादी करते हैं हालांकि अब नई पीढ़ी में यह प्रथा कम होती जा रही है। हालांकि एक दूल्हा ही दुल्हन को लेने जाता है लेकिन अभी जो शादी काफी वायरल हो रही है उसमें दोनों दूल्हे ही दुल्हन को बुलाने के लिए बारात लेकर गए, जिससे यह शादी काफी चर्चा में आ रही है
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

