-
Advertisement
सत्ता शरीफ़ शहरियों की सुरक्षा के लिए होती है, माफिया को संरक्षण देने के लिए नहीं
लेखराज घरटा/ शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Leader of Opposition Jairam Thakur) ने कहा है कि एक तरफ़ सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) प्रदेश में निवेश लाने के लिए दुबई की यात्रा कर रहे हैं दूसरी तरफ़ कानून व्यवस्था की स्थिति ख़राब हो रही है। यह प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार से अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि एक निजी विश्वविद्यालय (Private University) के चांसलर के साथ हुई घटना और उसके बाद हुए विवाद से साफ़ है कि कि प्रदेश में कानून का राज नहीं चल रहा है। इस पूरे मामले में सत्ताधारी दल के विधायक और प्रशासन के लोगों की मिलीभगत की बात सामने आना भी शर्म की बात है।
छात्रों के साथ किसी प्रकार का अन्याय ना हो
जयराम ने कहा कि छात्रों के साथ किसी प्रकार का अन्याय ना हो अतः इस पूरे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच हो। मीडिया में एक अधिकारी और जिला कांगड़ा स्थित एक यूनिवर्सिटी के चांसलर के साथ हुई बातचीत के अंश छपे हैं। इस पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए। यह हिमाचल प्रदेश की छवि का मामला है। अतः मैं सीएम सुक्खू से आग्रह करता हूं कि वह इस मामले में स्वयं दखल दें और न्याय सुनिश्चित करें। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सत्ता के संरक्षण में रह रहे लोगों को यह भूलना नहीं चाहिए कि इस देश में चीजें नियम-क़ानून से चलती हैं। यूनिवर्सिटी भी नियम कानून और मापदंडों से ही चलें।
सरकार को ऐसे लोगों पर नियंत्रण लगाना होगा
जयराम ने कहा कि सरकार को ऐसे लोगों पर नियंत्रण लगाना होगा, जो प्रदेश और सरकार के लिए भी संकट खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है। अतः इस मामले की गंभीरता से जांच करवाई जानी चाहिए और जो भी दोषी हो उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा सत्ता शरीफ़ शहरियों की सुरक्षा के लिए होती है माफिया को संरक्षण देने के लिए नहीं।
माफिया का ताकतवर होना प्रदेश के भविष्य के लिए अच्छा नहीं
जयराम ठाकुर ने कहा कि इस तरह माफिया का ताकतवर होना ना तो प्रदेश के वर्तमान के लिए अच्छा है और ना ही भविष्य के लिए। सीएम सुक्खू को कानून-व्यवस्था की भी परवाह करनी चाहिए। यदि इस तरह से सत्ता का दुरुपयोग करके लोगों को डरा-धमकाकर काम करवाने की परंपरा ठीक नहीं है। इससे प्रदेश की छवि खराब होगी और निवेशक प्रदेश से दूरी बना लेंगे। जिससे प्रदेश की आर्थिकी को भारी नुकसान होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


