-
Advertisement
जनता का काम लटकाया तो खामियाजा भुगतना पड़ेगा- मंत्री की अधिकारियों को नसीहत
मंडी। प्रदेश में पटवारियों के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही राजस्व विभाग में पटवारियों ( Patwaris)के 550 पद भरे जाएंगे। यह बात करसोग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान जल शक्ति महेंद्र सिंह ठाकुर( Jal Shakti minister Mahendra Singh Thakur)ने कही। जलशक्ति मंत्री ने सभी अधिकारियों को जन हित में पूरे समर्पण व गति से काम करने की नसीहत दी। उन्होंने चेताया कि काम को लटकाने और बहानेबाजी की प्रवृति नहीं चलेगी। जो अधिकारी जनता की समस्याओं को अनसुना करेंगे उन्हें उसका खामियाजा भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि करसोग के अपने पिछले के दौरे के दौरान लोगों से मिली शिकायतों को लेकर जल शक्ति विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। आगे भी जनता के काम को टालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वे खुद पंचायतों में जाकर इस बात का ब्यौरा लेंगे कि 13वें और 14वें वित्त आयोग में मिले पैसे से क्या क्या कार्य किए गए हैं और पैसा निर्धारित कामों पर व्यय किया गया है या नहीं।
यह भी पढ़ें: कोई भी परिस्थिति हो, हर एक के लिए योग के पास कोई ना कोई समाधान की पुड़िया
जलशक्ति मंत्री ने कृषि व बागवानी विभाग के अधिकारियों को दफ्तरों में बैठने के बजाए फील्ड में जाने और जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित बनाने को कहा। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे मौके पर जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण करें। यह तय बनाएं कि जो पैसा जिस कार्य के लिए दिया गया है वह उसी कार्य पर खर्च हो। महेंद्र सिंह ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने विभाग के सीएम की घोषणाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि सीएम जय राम ठाकुर ने कोरोना काल में भी प्रदेश में विकास की गति मंद नहीं पड़ने दी, अब इसे और रफ्तार दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर को नल से जल’ पहुंचाने के सपने को साकार करने में हिमाचल प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


