-
Advertisement
महिला सुरक्षा कर्मी के Corona Positive पाए जाने के बाद Jammu BJP मुख्यालय हुआ बंद
Last Updated on July 19, 2020 by Deepak
कोरोना के चलते कई ऑफिस व संस्थानों खोलने के बाद फिर से बंद करने पड़ रहे हैं। कश्मीर के बाद जम्मू के त्रिकुटानगर स्थित बीजेपी मुख्यालय( BJP headquarter) भी बंद हो गया है। यहां पर सुरक्षा में तैनात एक महिला पुलिस कर्मी के कोरोना( Corona) से संक्रमित पाए जाने के बाद एतहियात के तौर पर पार्टी मुख्यालय को रविवार से बंद कर दिया है। ऐसे में अगले कुछ दिन कोई भी पार्टी मुख्यालय में नही आएगा ।कुछ दिन कार्यालय को बंद रखने के बाद सैनिटाइजाइजेशन( Sanitization) कर पार्टी गतिविधियों को शुरू किया जा सकता है।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना के कोरोना पॉजिटिव ( Corona positive) आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय में कैंप लगाकर नेताओं, सुरक्षाकर्मियों के सैंपल लिए थे। इनमें से एक महिला पुलिसकर्मी का सैंपल पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पार्टी को अगले कुछ दिनों के लिए पार्टी मुख्यालय को बंद करने के लिए कहा था। पार्टी ने इस पर कार्रवाई करते हुए पार्टी मुख्यालय को लाक कर दिया है।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः Himachal में दो आर्मी जवानों और एक महिला डॉक्टर सहित आज 36 पॉजिटिव, 19 ठीक
इससे पहले कश्मीर के पांच दिवसीय दौरे पर गए प्रदेश अध्यक्ष के संक्रमित पाए जाने के बाद कश्मीर में बीजेपी मुख्यालय को पहले ही सात दिनों के लिए सील कर दिया गया था। श्रीनगर से जम्मू लौटने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पार्टी मुख्यालय में नहीं गए थे। इसके बाद भी एहतियात के तौर पर पार्टी मुख्यालय को सैनिटाइज करवाने के साथ नेताओं, कार्यकर्ताओं को पार्टी मुख्यालय में न आने की हिदायत जारी कर दी गई थी। पार्टी मुख्यालय के स्टाफ के कुछ सदस्य इसके बाद भी मुख्यालय आ रहे थे , अब उन्हें भी कार्यालय को कुछ दिन के लिए बंद करने के लिए सूचित कर दिया गया है।