-
Advertisement
UPSC में निकली 34 पदों के लिए Jobs,जल्द करें Apply
अगर आप अच्छी नौकरी की तलाश में है तो ये खबर जरूर पढ़े, क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग( Union Public Service Commission) ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग की ओर से आमंत्रित कुल 34 पदों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन( Online Application) करना होगा। इनमें लीगल एडवाइजर, मेडिकल फिजिसिस्ट, पब्लिक प्रासिक्यूटर एनआईए और असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पद प्रमुख हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर 31 दिसंबर 2020 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों का पूरा विवरण इस प्रकार है।
यह भी पढ़ें: JOB: पंद्रह हजार मिलेगी #Salary, इंश्योरंस कंपनी में मिल सकती है ठाठ की नौकरी- पढ़ें डिटेल
असिस्टेंट लीगल एडवाइजर, ईडी, वित्त मंत्रालय ( 02 पद): इस पदों के लिए आवेदक के पास कानून की डिग्री होने के साथ ही क्रिमिनल लॉ पर कम से तीन साल से केस देखने का अनुभव होना जरूरी है। इसके अलावा कानून की परास्नातक डिग्री के साथ एक साल तक क्रिमिनल में काम करने का अनुभव होना चाहिए।
असिस्टेंट लीगल एडवाइजर के लिए आयु सीमा – 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, राष्ट्रीय जांच एजेंसी, गृह मंत्रालय( 10 पद) इन पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय के कानून में डिग्री। कंप्यूटर और इंटरनेट पर वर्ड प्रोसेसिंग का बुनियादी ज्ञान और 7 साल आपराधिक मामलों या राज्य न्यायिक सेवा या राज्य या केंद्र सरकार के कानूनी विभाग के अनुभव के संचालन में एक वकील के रूप में अभ्यास का अनुभव जरूरी है।
पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के पद के लिए आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए
मेडिकल फिजिसिस्ट, सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली ( 04 पद) इस पद के लिए आवेदक के पास पोस्ट एमएससी डिप्लोमा इंन रेडिओलॉजी या मेडिकल फिजिक्स में होना जरूरी है। साथ ही संबंधित विधा में कम से कम किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12 महीने का इंटर्नशिप भी अनिवार्य है।
मेडिकल फिजिसिस्ट के लिए आयु सीमा – 35 वर्ष रखी गई है।
असिस्टेंट इंजीनियर (Electrical), नगर निगम नई दिल्ली (18 पद) असिस्टेंट इंजीनियर के पदों के लिए आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री या समकक्ष परीक्षा में पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित फील्ड में कम से कम एक साल कार्य करने का अनुभव भी होना चाहिए।
असिस्टेंट इंजीनियर के लिए आयु सीमा -30 वर्ष होनी चाहिए ।
इन सभी पदों के लिए 31 दिसंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।
इन सभी पदों की डिटेल जानने के लिए यहां क्लिक करें
